बुधवार, 30 नवंबर 2011

नारी

 नारी 
कैसे -कैसे , कैसी -कैसी
 सहती है नारी हर पीर 
बताता है नैनों से बहता हुआ नीर 
सदियाँ गुजर गयी 
सब कुछ बदल गयी 
न बदली है नारी , न बदलेगी बेचारी 
क्योकिं नारी खुद से ही हारी 

मंगलवार, 30 अगस्त 2011

बांधता है गति को,

  बांधता है गति  को

जब कोई  बांधता है गति  को 
पर करता है अति को
देता हैजन्म हिंसक प्रवति को,
टूटते है बांध ,
घुमड़ते है जोरो से आंधी तूफान 
मच जाता है हाहाकार
लग जाता  है लाशो का अम्बार,
 फिर 
ग्रहण के बंधन होते है असफल 
 सूर्य ,चन्द्र की रौशनी दुगुनी होती है प्रतिपल 
स्वरमयी  नदियाँ बहती है कलकल 
छोडती हुयी पीछे बदबूदार ढेरों  को
बाँधने के लिए बनाये गए घेरो को 
 और 
तब पाती है असीम तृप्ति कों
वेदनाओं की गहनता से मुक्ति कों |





बुधवार, 24 अगस्त 2011

Aajadi ki sakshi .

आजादी की साक्षी 



वो मुझे डराता है ,कंकरीली सड़क दिखाता है,
बताता है कि सत्य का साथ देने वाला गुमनाम कहलाता है
 मे भी  हंसके समझाता हूँ 
पन्नो को  पलटाता  हूँ

अनगिनत क्रांतिवीरो के चित्रों कों शीश नवाता हूँ 
बताता हूँ   की अंधकार के वक्ष स्थल पर  छोटा दीप काफी है 
उसी की रौशनी हमारी आजादी  की  साक्षी है |

Mother Teresa

      नहीं तेरा कोई सानी ..........

तपते   रेगिस्तान में एक बूंद पानी की 
सूखे खलिहान में छाँव हरियाली की 
मुरझाते जीवन में सांसे खुशिहाली की

बरसाती थी नेह , ब नके मेह
भर्ती थी उर्जा का वेग 
ऐसा था त्याग और तपस्या का
अद्भुत समावेश 

क्या  कहूँ  उनके बारे कुछ 
सारी  उपमाएं  जि नके सामने है तुच्छ 


सच तो ये है 
तू आज भी  जीवित है बन अद्भुत कहानी 
मदर टेरेसा नहीं तेरा कोई सानी
नहीं तेरा कोई सानी |

रविवार, 24 जुलाई 2011

खामोशियो में चिंगारिया होती है,

खामोशियो में चिंगारिया होती है,
भडके हुए शोलो से बरबादिया होती है ,
गर बदल जाये रुख हवा का 
तो  तबाहियां  ही  तबाहियां  होती है .


मंगलवार, 19 जुलाई 2011

तिल कर आती मौत

तिल तिल कर  आती मौत 
वो लेटा हुआ था ,कभी करवट बदल लेता तो कभी सीधे   
इस्थिर मुद्रा में  छत की ओर टकटकी लगाये देखता रहता ,चाहता था उठना लेकिन नाकाम था .
आँखों की सपाट भाषा बता रही है कि दूर तक अन्धकार विराजमान है ,
चेहरे का दर्द चिल्ला रहा था
की  वो  विवश  है जिंदगी के बचे खुचे दिन बिस्तर पर बिताने को .
सांसो की  प्रत्येक  दस्तक उसके चेहरे को निस्तेज कर देती .
किन्तु 
आज उसका चेहरा दमक रहा है  ,शब्दों से  उत्साह छलक रहा है .
कल उसका आपरेशन है और है  एक उम्मीद 
एक तरोताजा जीवन जीने की
या 
तिल तिल कर  आती मौत से मुक्ती की .

शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

स्वाद के लिए

स्वाद के लिए 
तुम्हारी आँखों से उतर कर दर्द मेरी आँखों में समां जाता है 
असहायता का दंश पीड़ा बन सताता है 
अन्दर का आक्रोश रात - रात जगाता है 
फिर भी नहीं तुमको बचा पता हूँ 
पाता हूँ खुद को असमर्थ 
मूक बनके होने देता हूँ अनर्थ 
बन जाता हूँ बधिर बहने देता हूँ रुधिर 
धिक्कारता हूँ स्वार्थ कों,
समाज कों 
धार्मिक अनुष्ठान कों 
फिर भी नहीं रोक पाता हूँ कत्लेआम कों 
स्वाद के लिए लगाये जाने वाले दाम कों .