ठहाके
बरखा तू आना आकर लुभाना
किन्तु बाढ़ बनकर ठहाके न लगाना
तेरे ठहाके क्रूरता के चांटे
करवाते है मानव को न जाने कितने फांके
ऐसे फांके जीवन में न लाना
बरखा तू आना आकर लुभाना .
खुद से हारी
कैसे-कैसे ,कैसी- कैसी
सहती है नारी हर पीर
बताता है नयनो से बहता हुआ नीर
सदिया गुजर गई
सब कुछ बदल गयी
न बदली है नारी न बदलेगी बेचारी
क्योकि नारी खुद से ही हारी ?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें